Breaking

Your Ads Here

Friday, March 20, 2026

“नशा मुक्त भारत और नागरिक कर्तव्य” विषय पर सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ प्रेरक व्याख्यान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस एवं कला और सामाजिक विज्ञान संकाय के भाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “नशा मुक्त भारत और नागरिक कर्तव्य” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम ललित कला संकाय स्थित सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के आईजी (सीआईडी) डॉ. अखिलेश कुमार निगम उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ जोन की एसपी (सीआईडी) सुश्री अलका सिंह ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विज्ञान संकाय के डीन प्रो. आर.के. जैन के स्वागत संबोधन से हुई। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुश्री अलका सिंह ने छात्रों को जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को कानून के दायरे में रहकर सुरक्षित एवं सफल भविष्य बनाने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश कुमार निगम ने सरल एवं प्रभावी भाषा में छात्रों को नशे और अपराध से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के प्रति नागरिक कर्तव्यों को समझने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम का समापन भाषा विभाग की अध्यक्षा एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here