Saturday, March 28, 2026

श्री शिव दुर्गा मंदिर मे हुआ श्री खाटू श्याम मंदिर का भव्य भवन का शिलान्यास



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। नगर के मौहल्ला सड़कवाला में बस स्टेंड स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर बाहरवाला मंदिर मे श्री शिव दुर्गा उपासक मंदिर समिति के तत्वधान मे श्री खाटू श्याम बाबा की स्थापना हेतू भव्य भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। 

जिसमे मुख्य पूजन पंडित सुभाष सेमवाल द्वारा पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। जिसमे पूजन समिति अध्यक्ष रविन्द्र नागर एवं हरीश गोयल द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। जिनमे लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, रामावतार शर्मा, प्रमोद गर्ग, अमित गोयल, अशोक राजवंशी, विनय सिंघल, राम बहादुर शर्मा, अरविन्द गोयल, राजेश जैन, दीपक गर्ग, अपार माहेश्वरी, वैभव अग्रवाल, अनुज गर्ग, शिवम माहेश्वरी, स्पर्श सिंघल आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment