Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 26, 2026

सफेद दाग की दवाई देकर लोगों की सेवा कर रही मुन्नी किन्नर

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। जहां किन्नर लोगों से घर जाकर बधाई लेकर अपना पालन पोषण करती है, वहीं दूसरी और नगर में मुन्नी किन्नर अमावस्या पर शरीर में सफेद दाग की दवाई देकर लोगों की सेवा कर रही है। जहां काफी संख्या में महिला पुरुष आकर ठीक हो रहे हैं ठीक होने पर मुन्नी किन्नर की प्रशंसा कर रहे हैं 

सपा नेत्री मुन्नी किन्नर से वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम ने बातचीत में बताया की काफी समय से शरीर पर सफेद दाग होने वाले मरीज अमावस्या पर मेरे पास घर पर आते हैं मैं उन्हें केले में दवा के साथ दुआ देकर खिलाती हूं जिससे उनको बहुत राहत मिलती है और ठीक हो जाते हैं इस सेवा से मुझे बहुत शगुन मिलता है क्योंकि मेरी जिंदगी का मकसद ही दूसरों की सेवा करना है इसीलिए मैं समाजवादी पार्टी से जुड़कर जिले में किन्नरों व महिलाओं को घर-घर जाकर जागरुक कर आगे बढ़ा रही हूं जिस क्षेत्र में महिला शिक्षित जागरूक होती हैं वहां सदैव तरक्की होती है इसलिए महिलाएं ज्यादा समाजवादी से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें तभी देश प्रदेश का विकास होगा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here