नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम हेतु चल रहे दो दिवसीय कांफ्रेंस का समापन किया गया। दो दिवसीय कांफ्रेंस के स्टेज का संचालन पैथोलॉजी विभाग की डॉ वीर करुणा, जो कि इस कार्यक्रम की आयोजन सचिव भी है, के द्वारा किया गया। आयोजन समिति में एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एस के पालीवाल, डीन डॉ योगेश मणिक व संयोजक डॉ नेहा सिंह है।
कार्यक्रम के संचालन में डॉ राहुल सिंह सहायक आचार्य, फार्मेसी विभाग का भी विशेष सहयोग रहा।कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज मेरठ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसने बेसिक लाइफ सपोर्ट (बी०एल०एस०) की बारीकियां को डॉ गौरव शर्मा व डॉक्टर सुधीर धामा द्वारा विस्तृत रूप से सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से बताया गया। वर्कशॉप के आयोजन हेतु एनेस्थीसिया विभाग की टीम को पौधा देकर अभिनंदन किया गया। उक्त वर्कशॉप की संयोजक डॉ निधि वर्मा विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग रही, तदोपरांत उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसी क्रम में डॉ राजीव अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ मेरठ ने हृदय संबंधी बीमारियों व उनके निवारण को विस्तृत रूप से बताया, साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा सशक्तिकरण के बारे में भी बताया। लेक्चरर की उपरांत उनको स्मृति चिन्ह प्रेषित किया गया।
उक्त लेक्चरर की संयोजक डॉक्टर यासमीन उस्मानी,विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभाग रही, जिनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम के सुगम संचालन में मेडिकल कॉलेज मेरठ के लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, खेमकरण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक, सचिनानंद यादव,भारत भारती,प्रतीक मित्तल,सुनील श्रीवास्तव,प्रीति विश्वकर्मा, रेनू सिंह,मनिकांत शर्मा आदि को अभिनंदन स्वरूप पौधा भेंट किया गया। साथ ही साथ कार्यालय स्टाफ मोहित कुमार,राजेश कुमार,मोहित सोम, विवेक कुमार,अवधेश,पुनीत,दिनेश कुमार,प्रदीप आदि का सहयोग रहा, जिसकी फलस्वरुप उनको पौधा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य, एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मेरठ ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी।


.jpeg)
No comments:
Post a Comment