इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। जनपद शामली में पहली बार भारत सरकार के तत्वाधान में शामली स्पोर्ट्स कांमप्लेक्स वुशू संघ द्वारा बालिकाओं के लिए एक भव्य खेलो इंडिया वुशू विमेंस लीग का आयोजन किया गया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा उत्तर प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
भारत सरकार बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दे रही है यह प्रतियोगिता पूर्णतः भारत सरकार द्वारा निशुल्क थी जिसमें जिला मेरठ कस्बा किठौर से द वॉरियर सेल्फ डिफेंस अकेडमी के कोच मोहम्मद आजाद की अकेडमी की तीन बालिकाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व बालिकाओं ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें जिसमें कशफ ऊल ईमान रिजवान त्यागी ने पहला स्थान जीतकर दूसरे स्थान पर सिल्वर मेडल जीता व फारिहा जराफात ने पहले स्थान पर सिल्वर मेडल जीता व फातिमा रईस ने पहले स्थान पर ब्राउन मेडल जीता। वुशू –सघं प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की

No comments:
Post a Comment