Thursday, March 19, 2026

कलम की ताक़त बनी पहचान : सीमा मनीष शर्मा को तीन-तीन मंचों से सम्मान


सपना सीपी साहू 

नित्य संदेश, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की प्रख्यात पत्रकार, लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा मनीष शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन अलग-अलग मंचों से सम्मानित किया गया।

उन्हें इंदौर प्रेस क्लब द्वारा “शक्ति सम्मान” एवं “निर्मला पाठक दिवास ऑफ इंदौर अवार्ड” से नवाजा गया, वहीं जर्नलिस्ट मालवा फ़ोरम ने भी विशेष सम्मान प्रदान किया।

वर्ष 2018 से निरंतर सक्रिय श्रीमती शर्मा 3320 से अधिक लेखों के माध्यम से समाज में जागरूकता का कार्य कर चुकी हैं। उनकी पुस्तक “समग्र मंथन” भी चर्चित रही है। वर्तमान में वे नागर ब्राह्मण परिषद एवं नागर महिला मंडल परिषद इंदौर की मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

श्रीमती शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, बड़ों के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग एवं अपनी बेटियों के हौसले को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता सामूहिक सहयोग और विश्वास से ही संभव होती है।

No comments:

Post a Comment