Monday, March 23, 2026

इंदौर की डॉ कुमकुम भारद्वाज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बरेली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कला कार्यशाला का हुआ समापन


नित्य संदेश संवाददाता, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उत्कर्ष ललित कला अकादमी की ओर से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कला कार्यशाला दिनांक 19 - 22 मार्च 2026 का समापन  रविवार  22 मार्च को  हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, बरेली के मेयर डॉ उमेश गौतम रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो वाइस चांसलर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय बरेली के श्री पार्थ गौतम ने की। प्रांत संघ संचालक श्री शशांक भाटिया, उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। कार्यशाला में कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए डॉ कुमकुम भारद्वाज इंदौर, डॉ शिवेंद्र सिंह आगरा, कावेरी विज प्रयागराज, रामशब्द सिंह  सहारनपुर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रोशनी अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, सरोज रानी, हिमांशु कुमार, शुभम राठौर, तृप्ति रंजन और विकास को दस-दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई। यह कार्यक्रम उत्कर्ष ललित कला अकादमी और इन्वर्टिस विश्वविद्यालय बरेली के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। उत्कर्ष ललित कला अकादमी  उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सबसे उपयुक्त माध्यम चित्रकला है। अकादमी की सचिव डॉ स्मिता तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रबन्धन बहुत खूबसूरती से पेश किया। कलाकारों का यह समागम, प्रोत्साहन और सम्मान भविष्य में जारी रखने की संकल्पना के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment