Monday, March 30, 2026

स्कूटी में बाइक सवार ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर महिला घायल

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा : मेरठ बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव में सोमवार की दोपहर को ससुराल से बाइक पर पत्नी के साथ लौट रहे युवक की स्कूटी में बाइक सवार ने तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर महिला घायल हो गई। घायल को सीएचसी में उपचार कराया। जहां से उसको मेडिकल रेफर कर दिया। हालांकि स्वजन घायल को निजी अस्पताल लेकर चले गए। घटना की तहरीर नही दी गई थी। 
          
मैनापूट्ठी निवासी टीटू ने बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी पुष्पा के साथ स्कूटी से बागपत के किरठल गांव से वापिस लौट कर मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह रोहटा गांव में पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालात नाजुक देख उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि स्वजन घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नही दी गई थी।

No comments:

Post a Comment