Saturday, March 14, 2026

लोहिया नगर थाने में आतंक का दूसरा नाम मुस्कान–रिहान, पुलिस पर हल्की धाराओं में कार्रवाई का आरोप



तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मुस्कान और उसके पति रिहान का नाम पिछले करीब दो साल से क्षेत्र में दहशत का कारण बना हुआ है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों के व्यवहार और दबंगई से मोहल्ले के कई लोग परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।बताया जा रहा है कि हाल ही में एक विवाद के दौरान पीड़ित पक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोप है कि केवल हल्की धाराओं में ही केस दर्ज किया गया।

सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले में रिहान का नाम मुकदमे में दर्ज नहीं किया गया, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद में उसकी मुख्य भूमिका थी।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया हो। पहले भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया।अब क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।

No comments:

Post a Comment