Wednesday, March 18, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप में बुधवार को जूनियर वर्ग का मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसमें शम्स ने 68, देवांश ने 39, सार्थक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने तीन, गोल्डन ने तीन, प्रत्यश ने दो, कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी। इसमें युग ने 35, विराट ने 39, राघव ने 36, अक्श ने 20 देव ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाबजी में नीरव ने 4, सार्थक ने दो, विवान ने दो, कबीर ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम मैच खेला जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को ईद के मौके पर एकेडमी में अवकाश रहेगा।

No comments:

Post a Comment