Monday, March 30, 2026

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल में सोमवार को विधि विधान के साथ नये सत्र 2026-27 के प्रारंभ में पंडित वैभव भारद्वाज द्वारा हवन पूजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक मनोज तोमर व प्रधानाचार्या रीना तोमर अध्यापकगण रामगोपाल, राशिद अली, शाहनवाज सैफी, असीम, मंजू, पूजा, सुनीता,‌ विनीता, स्वाति, कुमारी खुशी सैनी, काजल सिरोही, नेहा, पारुल, अहसान, जतिन, अभिषेक एवं समस्त अध्यापक एवं समस्त कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा श्री गणेश एवं मां सरस्वती को ध्यान करते हुए मंत्रो के साथ हवन को आहुति दी गई तथा प्रसाद वितरण के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया।

No comments:

Post a Comment