Monday, March 9, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टार इलेवन व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट से मैच जीता।

स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें मुआज ने 49, मन्नू ने 40, सार्थक ने 38, रियांश ने 37, दक्श ने 35 रन की पारी खेली।गेंदबाजी में आरिश ने 2, आयुष ने दो, आरोहन ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। इसमें राघव ने 42, भाविक ने 41, जैद ने 40, आरिश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यश ने तीन, राम ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 दिनों तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच होंगे और फिर टीम टूर्नामेंट खेलने बाहर जाएगी।

No comments:

Post a Comment