नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा : थाना क्षेत्र के किनौनी गांव के निकट बाइक सवार व्यापारी से पीछे से बाइक पर सवार हाेकर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए हजारों रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह घटना की जानकारी गांव में स्थित चौकी किनोनी पर तैनात पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर जाने के बजाए पीड़ित को घटना क्षेत्र बागपत का बता कर चलता कर दिया। जिसके बाद पीड़ित मायूस होकर लौट गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी दिलशाद पुत्र यामीन बाइक से सरधना रिस्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह चिरचिटा किनौनी संपर्क मार्ग पर हिंडन नदी के पुल के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से गाेली मारने की धमकी देते हुए व्यापारी को रोक लिया। व्यापारी के बाइक रोकने पर बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 85 सौ रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक की चाबी को खेत में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को देते हुए किनौनी गांव में स्थित चौकी पर तैनात पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल पर जाने के बजाए पीड़ित को घटना क्षेत्र बागपत जनपद का बताकर चलता कर दिया। जिसके बाद पीड़ित मायूस होकर लौट गया।
थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि वह अभी मीटिंग से आए है, उन्हेे जानकारी नही है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है जांच करा पीड़ित की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment