Friday, March 27, 2026

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 3x3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का चौथा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरपूर



नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के जनरल मोहन सिंह क्रीडांगण में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 3x3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आई टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने कौशलटीम भावना और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।


दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज गतिसटीक रणनीति और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन कियाजिससे दर्शकों को कई रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मैच देखने को मिले। हर मुकाबले में जीत के लिए खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण देखने लायक रहाजिसने पूरे परिसर में खेलों का उत्साह और ऊर्जा बनाए रखी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें अनुशासननेतृत्व एवं टीमवर्क जैसे गुणों को विकसित करने में सहायता करते हैं।


वहीं शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खेल कौशल को निखारती हैंबल्कि विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द को भी बढ़ावा देती हैं। चौथे दिन के मुकाबलों के दौरान डॉ. मंजू अधिकारी पांडेय, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक राघव, शुभम राठी, शरद पंवार एवं मिस दीपांशु सहित विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासनआयोजन समिति एवं खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहीजिनके समन्वय से प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हो रही है। उल्लेखनीय है कि यह चैंपियनशिप आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।


No comments:

Post a Comment