Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

​उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला ₹2,585 प्रति क्विंटल की दर से होगी गेहूं की खरीद



नित्य संदेश ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए नई गेहूं खरीद नीति को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल अधिक है। इस वर्ष खरीद प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 6,500 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने घोषणा की है कि फसल खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) भेज दिया जाएगा। 

राज्य सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य बिचौलियों को समाप्त करना और सीधे तौर पर अन्नदाताओं की आय में वृद्धि करना है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here