Wednesday, March 25, 2026

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर





नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं (यूलिप्स) के तहत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को उभरती हुई लिस्टेड कंपनियों के एक बड़े समूह में निवेश करने और एक अनुशासित, इंडेक्स-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने में मदद करता है।

इस नए फंड के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, यह फंड स्मॉलकैप 250 इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसमें निफ्टी 500 के अंतर्गत 251वें से 500वें स्थान तक की 250 कंपनियाँ शामिल होती हैं। हालाँकि, नियामकीय कारणों से कंपनी हमेशा इंडेक्स के अनुरूप सभी शेयर्स में उसी अनुपात में निवेश नहीं कर सकती, जिससे कभी-कभी ट्रैकिंग एरर हो सकता है। यह फंड उन छोटी सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश का अवसर देता है, जो अपने विकास के शुरुआती चरण में हैं और समय के साथ बढ़ने की क्षमता रखती हैं। "स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड ग्राहकों को उभरती कंपनियों की विकास क्षमता में भाग लेने और लंबे समय में धन बनाने का एक सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। यह उन दीर्घकालिक निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो बाजार के विभिन्न सेक्टर्स में उभरती कंपनियों में व्यवस्थित निवेश चाहते हैं। इस फंड का नियम-आधारित तरीका निवेश में अनुशासन बनाए रखता है और अलग-अलग तरह के बिजनेस में निवेश का मौका देता है। खास बात यह है कि यह फंड फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे कई क्षेत्रों की 250 उभरती कंपनियों में पैसा लगाता है। इससे निवेशक सिर्फ एक ही फंड के जरिए देश की अर्थव्यवस्था की कई नई और बढ़ती कंपनियों का हिस्सा बन सकते हैं।"

27 फरवरी, 2026 तक के आँकड़ों के अनुसार, इस इंडेक्स ने पिछले एक साल में 15.36% और पिछले पाँच सालों में हर साल औसतन 19.04% का शानदार रिटर्न दिया है। चूँकि, यह पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का असर फंड की वैल्यू पर पड़ सकता है। निवेश रणनीति एक निष्क्रिय (पैसिव), इंडेक्स के अनुरूप दृष्टिकोण का पालन करती है, जिसमें सक्रिय रूप से शेयर चुनने के बजाए बेंचमार्क के साथ तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। इंडेक्स की समीक्षा साल में दो बार की जाती है, ताकि यह अपने निर्धारित तरीके के अनुसार बना रहे और निवेश प्रक्रिया अनुशासित व पारदर्शी बनी रहे।
यह नया इंडेक्स फंड कंपनी के लोकप्रिय प्लान जैसे आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, स्मार्टकिड एश्योर और आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) में निवेश के लिए उपलब्ध है। इसकी पूरी जानकारी आप www.iciciprulife.com पर देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment