Thursday, March 12, 2026

बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में होगा आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आयोजन


-अंपयार और स्कोरर की भूमिका में नजर आएंगे बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञ

सुनील शर्मा
नित्य संदेश, मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में ऑफिशियल बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञ होंगे। तकनीक और अनुभव के आधार पर यह ऑफिशियल आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग को पेशेवर लीग बनाने में सहयोग करेंगे।

मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञ लीग में बतौर ऑफिशियल मौजूद रहेंगे। अंपायर के रूप में अनुराग राठौर बीसीसीआई, सतीश पांडे यूपीसीए ग्रेड ए, आयुष वत्स यूपीसीए ग्रेड ए और देवेश शर्मा यूपीसीए ग्रेड ए मैचों का नियमानुसार संचालन करेंगे। वहीं अनुभवी स्कोरर प्रणब दास यूपीसीए, पलक शर्मा यूपीसीए अंपायर और ऑनलाइन स्कोरर, एसीएलओ और बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह हर गेंद का रिकॉर्ड रखेंगे। इन अनुभवी ऑफिशियल की निगरानी में आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आयोजन किया जाएगा।

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा की आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग को मेरठ क्रिकेट को नए आयाम तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लीग के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से की जा रही हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं और मैचों के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

No comments:

Post a Comment