Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ‘विज्ञानोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ



तकनीकीसांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का संगमनवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मेरठ


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठस्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भव्य तकनीकीसांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव विज्ञानोत्सव 2026’ का शुभारंभ सत्यजीत रे ऑडिटोरियम” में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कियाजबकि समाजसेवी एवं राजनेता डॉ. विक्रांत जावला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञानोत्सव 2026’ के साथ-साथ AICTE IDEA लैब का शुभारंभ रहाजिसका उद्घाटन माननीय मंत्री द्वारा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में किया गया। यह लैब विद्यार्थियों में नवाचारप्रायोगिक शिक्षण और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश रुहेला ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज  एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।


अपने मुख्य संबोधन में अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन भी कियाजिसका समन्वय इंजीनियर के. के. शर्मा द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ताइंटरनेट ऑफ थिंग्स और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपने नवाचार प्रस्तुत किएजिन्हें अतिथियों ने सराहा।


फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. मनोज कपिल ने कहा कि डीन विज्ञानोत्सव 2026’ आगामी 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अतिथियों की सहभागिताराष्ट्रीय स्तर का AI हैकाथॉनविभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विज्ञानोत्सव 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचारअंतर्विषयक सहयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई संभावनाओं को सशक्त बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here