Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

सुभारती में विज्ञानोत्सव 2026 के साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी होगा आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक विज्ञानोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह पाँच दिवसीय टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट ह्लब्रेन, क्रिएटिविटी एंड एनर्जी झ्र टेक, कल्चरल एंड स्पोर्ट्स इवेंट्सह्व थीम पर आधारित होगा, जिसमें देशभर के छात्र अपनी नवाचार क्षमता, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। 

इस महोत्सव में प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा और उन्नत तकनीकी चुनौतियों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं से संवाद करने का भी अवसर प्राप्त होगा। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. मनोज कपिल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उन्नत तकनीकी चुनौतियों का अनुभव प्रदान करती हैं। वहीं विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि विज्ञानोत्सव 2026 छात्रों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह महोत्सव निश्चित रूप से छात्रों के लिए ज्ञान, कौशल और मनोरंजन का एक अनूठा संगम साबित होगा।

वही दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा 26 से 28 मार्च 2026 तक ह्लसतत विकास और इंटेलिजेंट इनोवेशनह्व (कउरऊकक-2026) विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर सतत विकास एवं नवाचार से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सस्टेनेबल इंजीनियरिंग तथा जैविक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here