Monday, March 30, 2026

विज्ञानोत्सव 2026: चौथे दिन सुभारती में रोबो रेस से लेकर LAN गेमिंग तक तकनीकी जोश का धमाकेदार प्रदर्शन



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित विज्ञानोत्सव 2026 के चौथे दिन तकनीकी नवाचाररचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। 


एकलव्य टेक्निकल क्लब के तत्वावधान में रोबो रेस, LAN गेमिंगट्रेजर हंट और बेगबॉरो एंड स्टील जैसे रोमांचक कार्यक्रमों ने छात्रों में उत्साह का माहौल बना दिया। बेगबॉरो एंड स्टील और ट्रेजर हंट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन डॉ. अरुणा बंसल एवं एकलव्य क्लब के छात्र स्वयंसेवकों के समन्वय में किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की टीमवर्करचनात्मक सोच और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आया। प्रतिभागियों ने कैंपस में विभिन्न चुनौतियों को पूरा करते हुए अपने समस्या-समाधान कौशल का परिचय दिया।  दिन का मुख्य आकर्षण रोबो रेस रहीजिसका संचालन इंजीनियर अजय कुमार द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने द्वारा निर्मित रोबोट्स को जटिल ट्रैक्स पर संचालित करते हुए मैकेनिकल डिजाइनइलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोग्रामिंग में अपनी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 


यह प्रतियोगिता उभरते इंजीनियरों की नवाचार क्षमता का सजीव उदाहरण बनी। वहीं, LAN गेमिंग टूर्नामेंटजिसका समन्वय डॉ. संजीव त्यागी द्वारा किया गयाने डिजिटल दुनिया के रोमांच को और बढ़ा दिया। प्रतिभागियों ने रणनीतिक गेमप्लेतीव्र प्रतिक्रिया और सामरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक बना दिया।  सभी कार्यक्रम मीडिया हेड डॉ. निखिल राठी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुएजिनमें बड़ी संख्या में तकनीक प्रेमी छात्रों ने भाग लिया। विज्ञानोत्सव 2026 का चौथा दिन यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय छात्रों में नवाचारटीमवर्क और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।   

--

No comments:

Post a Comment