Monday, March 23, 2026

सीसीएसयू में हो रहा "ग्रोथ, इक्विटी, एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट: चैलेंजिज एंड ऑपर्च्युनिटीज इन २1st सेंचुरी" विषय पर दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में "ग्रोथ, इक्विटी, एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट: चैलेंजिज एंड ऑपर्च्युनिटीज इन २1st सेंचुरी" विषय पर एक दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अतवीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सात से अधिक देशों जैसे- जापान, अमेरिका, नाइजीरिया, इंग्लैंड, फ्रांस, यूके, एवं नेपाल आदि से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त भारत के लगभग अधिकांश राज्यों से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कुल 12 तकनीकी सत्र होंगे, जिसमें से आठ ऑफलाइन एवं चार ऑनलाइन सत्र होंगे। इन सत्रों में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन सत्र में पैनामेरिकना विश्वविद्यालय, मेक्सिको के प्रोफ़ेसर राजेश रंजन मुख्य अतिथि रहेंगे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार उद्घाटन भाषण देंगे। इसके अतिरिक्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर के प्रोफेसर कन्हैया आहूजा एवं दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष आनन्द विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। संगोष्ठी में अर्थशास्त्र विभाग के संस्थापक अध्यक्ष एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा का हमेशा की तरह संरक्षत्व एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment