Saturday, February 28, 2026

थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की गई थाना फलावदा में की जनसुनवाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना फलावदा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई करते हुए उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

इस दौरान थाना स्टाफ के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति कक्ष, मालखाना एवं थाना परिसर में चल रहे नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए, साथ ही आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।

No comments:

Post a Comment