Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

नायब शहर काजी ने की राज्यसभा सांसद से मुलाकात

 


सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब तथा नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। 


इस दौरान शॉल उड़ाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर काज़ी शादाब ने डॉक्टर वाजपेई से पुराने कमेले के पास नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाने तथा मुस्लिम बस्तियों में विकास कराए जाने की मांग की। डॉक्टर वाजपेई ने जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अज़हर भारती, फैसल मालिक, दिलदार सैफी, फिरोज हबीब अंसारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here