Saturday, February 28, 2026

पेटेंट नवाचार की रक्षा के लिए दिया गया एक कानूनी अधिकार हैं - प्रो. शैलेन्द्र गौरव

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परीषद्,लखनऊ, उत्तर प्रदेश के तत्वाधन में जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया उसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये चौ0 च0 सिंह विश्वविद्यालय में जैनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिं़ग विभाग के प्रोफेसर शैलेन्द्र गौरव ने पेटेन्ट के उपर बोलते कहा कि भारत में पेटेंट पारिस्थितिकी तंत्र, घरेलू स्तर पर बढ़ती आवेदन प्रक्रिया, बौद्धिक संपदा कार्यालयों के डिजिटल रूपांतरण और मज़बूत नीतिगत समर्थन के साथ तेज़ी से विकसित हो रहा है। 

पेटेंट एक आविष्कारक को उसके नवाचार की रक्षा के लिए दिया गया एक कानूनी अधिकार है, और भारत की पेटेंट प्रणाली अनुसंधान, स्टार्टअप और ज्ञान-आधारित विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पेटेंट अधिनियम, 1970 से लेकर ट्रिप्स के अनुपालन और 2005 में उत्पाद पेटेंट को अपनाने तक, भारत ने एक ऐसा ढाँचा तैयार किया है जो आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करते हुए नवाचार की रक्षा करता है। जीव विज्ञान की प्रोफेसर रही डा0 सीमा जैन ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । पूर्व जिला गन्ना विकास अधिकारी व क्लब 60 के वरीष्ठ श्री हरी विश्नाई जी ने सभी को कचरा प्रबन्धन के बारे में विस्तार से बताया। 


दीपक शर्मा ने बताया कि इस अवसर कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्ट प्रस्तुती में डी पी एस की माही प्रथम आरोही द्वितीय और दीपिका तृतीय रहे। जाबकि पोस्टर प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय फेस 2 लोहिया नगर की नबिया प्रथम कहकशा द्वितीय और नसरा को तीसरा स्थान मिला । विज्ञान प्रदर्शनी में नरहडा की मनिषा को प्रथम,कंकरखेडा की लिसु द्वितीय और संजीव को तीसरा स्थन मिला । 
आज के कार्यक्रम को विज्ञान आओ करके सीखें चैनल पर सागर,ललीत,कामिल,हर्ष और निखिल सैनी की टीम ने सीध प्रसारण किया। 
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त मौ0 मतीन अन्सारी,श्रीमती नीलू जैन,गीता , निकिता गौतम,माही और मानवी भी उपस्तिथ रहे।
श्रीमती गीता शर्मा ने सभी का आभार और धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment