Thursday, February 12, 2026

सीरीज़ "नारी शक्ति" की वाराणसी में शूटिंग पूर्ण

नित्य संदेश ब्यूरो 
वाराणसी। फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने अपनी सीरीज़ "नारी शक्ति" की वाराणसी में शूटिंग पूर्ण करने के बाद वाराणसी के डीएसपी नितिन तनेजा तथा अपने परिवार के साथ पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। 

इस पावन अवसर पर उन्होंने अपने मेरठ शहर के सभी निवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना भी की। इस सीरीज के डायरेक्टर योगेश ओझा और प्रोड्यूसर दिलीप सोनकर है। यह सीरीज हिंदुस्तानी नारी के संघर्ष पूर्ण जीवन पर आधारित है ।

No comments:

Post a Comment