नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० मनीषा भूषण, सदस्य प्रोफेसर स्वर्णलता कदम, डॉक्टर राधा रानी, डॉक्टर अजय कुमार, डॉ॰ राजीव कुमार एवं डॉक्टर सोशल के निर्देशन में लल्लापुर नई बस्ती मेरठ में किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह एवं पार्षद दीपक कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। तत्पश्चात् स्वयंसेविकाओं में लल्लापुरा नई बस्ती मे रैली निकाली एवं रैली के दौरान बस्ती में गरीब बच्चो को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें कॉपी, पेंसिल, रबर एवं खाद्य सामग्री वितरित की, साथ ही स्वयंसेविकाओं ने लल्लापुरा नई बस्ती में महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बताया कि हमारे शरीर में हाथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में तभी सहायक हैं जब हाथ को साबुन से लगभग 20 सेकंड तक धोया जाए स्वयंसेविकाओं ने इसका डेमो करके दिखाया ताकि हम कीटाणुओं को फैलने से रोकने और संक्रमित होने से सवयं को बचा सके।
एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में इंडियन स्किल टेक इंस्टिट्यूट लल्लापुरा नई बस्ती के प्रिंसिपल वाई आर वर्मा बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने व्याख्यान में जीवन कौशल शिक्षा (लाइफ स्किल एजुकेशन) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जीवन कौशल शिक्षा एक ऐसी व्यावहारिक और सामाजिक शिक्षा है जो व्यक्ति को दैनिक जीवन की समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाती है।
इंडियन स्किल इंस्टिट्यूट लल्लापुरा मेरठ गैट टीचिंग स्टाफ से सीआर भारती एवं अमित कुमार ने छात्राओं को आईटीआई में प्रवेश से संबंधित विधिवत जानकारी दी जैसे प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करे, आवेदन शुक्ल, कोर्स की अवधि, साइंस के साथ बी.ए. कर रही छात्राओं का भी आईटीआई इंस्टीट्यूट में प्रवेश किन आधार पर हो सकता है इत्यादि। इसके साथ ही आईटीआई लल्लापुरा के टीचिंग स्टाफ सीआर भारती,अमित कुमार, स्वीटी सिंह,पुष्प कुमार,अतुल कुमार इत्यादि ने छात्राओं को चलाए जा रहे विभिन्न स्किल कोर्सेज की जानकारी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों तरीकों से दी।
तत्पश्चात उन्होंने इंडियन स्किल टेक इंस्टिट्यूट का पूरा सर्वे छात्राओं को कराया। जिसमें उन्होंने वहाँ के छात्रों को प्रत्यक्ष प्रयोगात्मक चीजों को करते हुए जैसे मीटर बनाना, उसका सही प्रयोग, वेल्डिंग करना इत्यादि देखा व सीखा। आज के एकदिवसीय शिविर में अनिका, मानसी, इल्मा, शीतल कुमारी, राधा रानी, प्राची बसूटा,तनु, सुमायला, ज़ेबा सेफ़ी, सानिया, सलोनी, अंजली, प्रीती, प्राची,सुहानी,नेहा आदि स्वयं सेविकाओं का विशेष सहयोग रहा। आज के कार्यक्रम में डॉ॰ पारुल मलिक,डॉक्टर लोकेश कुमार उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment