Sunday, February 8, 2026

पिछड़ा वर्ग आयोग में पिछड़ों की समस्याओं पर चर्चा

 

सलीम सिद्दीकी 
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल से मुलाकात कर विभिन्न पिछड़ी जातियों की मुख्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया। 

इस दौरान उन्होंने सदस्य भुवन भूषण को शॉल पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान भी किया। काजी शादाब ने आयोग के सदस्य को मेरठ में अगले महीने होने वाले ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए भी न्योता दिया। इस अवसर पर नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन, एडवोकेट फैसल मलिक, अजहर भारती, दानिश वारसी, फिरोज हबीब अंसारी और रिंकू वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment