Thursday, February 12, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में शिविर में सर्वप्रथम स्वयंसेविका सोफिया, लाएबा, सुबी तथा मानसी के द्वारा अन्य सभी स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रार्थना और लक्ष्य गीत कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय ने बताया कि मलिन बस्तियों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ के निवासी, विशेषकर बच्चे और पैदल यात्री, असुरक्षित यातायात के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। यह पहल अनपढ़ता या जागरूकता की कमी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के महत्व को समझाने और सामुदायिक भागीदारी द्वारा जीवन की रक्षा करने में मदद करती है। 

तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्तियों में जाकर वहां के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
शिविर में माही, सोफिया, तनु, स्नेहा, सुबी मुस्कान, मानसी, सविता, पलक सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयं सेविकाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में *श्री संजीव माहेश्वरी तथा श्री सुरेश चंद्र प्रजापति* का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment