Thursday, February 26, 2026

बॉलीवुड गायक दिव्य कुमार को अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन ने किया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। बॉलीवुड गायक दिव्य कुमार जिन्होंने अपनी दिग्गज प्रतिभा के बल पर बॉलीवुड में अनोखी पहचान बनाई है, और बॉलीवुड को बहुत जबरदस्त हिट गीत दिए हैं,जैसे,हवन करेंगे हवन करेंगे,छलनी करदे सीना मेरा,सुन साथिया, हे गणराया, इत्यादि सुपर हिट गीत। 

इसी उपलक्ष में अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन ने दिव्य कुमार को अपने प्रोडक्शन के प्रशस्ति पत्र, व एप्रिसिएशन लेटर,देकर सम्मानित किया, व गायक राहुल पासी के ज़ी म्यूजिक व टीवी चैनल्स पर आ रहे नए पंजाबी गीत सुपरस्टार का भी प्रमोशन दिव्य कुमार जी ने इस गीत के पोस्टर के साथ किया, इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड गायक दिव्य कुमार,अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि,प्रोडक्शन मैनेजर टिंकू वेद व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विराट सहरानपुरिया इत्यादि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment