Sunday, February 15, 2026

एसएसपी ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने औघड़नाथ मंदिर का भ्रमण किया। महाशिवरात्रि पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

No comments:

Post a Comment