Friday, February 27, 2026

विधायक अतुल प्रधान को अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन ने किया सम्मानित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सरधना विधायक अतुल प्रधान को अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन ने उनके कार्यालय पर अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन इस समय अपने आने वाले पंजाबी गीत सुपरस्टार के प्रमोशन में लगा हुआ है। इस दौरान अतुल प्रधान ने अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन से जी म्यूजिक पर आने वाले गीत का प्रमोशन भी किया। इस दौरान अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विराट सहरानपुरिया व मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment