Wednesday, February 25, 2026

असिस्टेंट डायरेक्टर गुरमीत दीवान ने टीवी चैनल्स के लिए पंजाबी गीत में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर किया काम


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। असिस्टेंट डायरेक्टर गुरमीत दीवान ने टीवी चैनल्स 9xm E24 9x टशन पीटीसी पंजाबी इत्यादि के लिए पंजाबी गीत सुपरस्टार में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

इससे पहले भी वह बॉलीवुड गायक जावेद अली के गीत इश्क कि स्याही में भी वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं,और काफी फिल्मों में भी,उनके असिस्टेंट डायरेक्शन में और भी प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे। 

बातचीत के दौरान एक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर गुरमीत दीवान ने बताया कि वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम अपना काम सुधारने व सीखने के लिए कर रहे हैं,मुख्य रूप से वह एक अभिनेता हैं, लेकिन डायरेक्टर बनना भी उनका एक सपना है,इसलिए वह अपने हर एक प्रोजेक्ट्स में बहुत अत्यधिक मेहनत करते हैं। बहुत जल्द वह पब्लिक के बीच में बतौर अभिनेता अपने प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment