Thursday, February 12, 2026

अंबाला में आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ:- 39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव ‘‘युवा महोत्सव 2026’’ में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। यह पाँच दिवसीय महोत्सव एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वाधान में महर्षि मार्कंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)मुलानाअंबाला में आयोजित किया गया था।  


इस महोत्सव में उत्तर प्रदेशदिल्ली और हरियाणा सहित लगभग 26 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में संगीतनृत्यवादनललित कलानाट्य तथा साहित्य सहित कुल 10 विधाओं में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराया। शास्त्रीय नृत्य विधा में रिया महरोत्रा एवं खुशी मल्हौत्रा ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दीजिनका प्रशिक्षण कथक नृत्यांगना प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर से रहा। वाद्य समूह में अक्षत वर्माविधि सक्सेनागुनगुन पालरिद्धि सहगलपीहू सिंहलअरूण कुमारजयंत लोढ़ीज्योति कुमार अग्रवाल एवं रोहित सौदाइन ने उत्कृृष्ट प्रदर्शन कियाजिसमें मुख्य वाद्य संगत अभिषेक कुमार मिश्रा तथा फरदीन हुसैन ने दिया और समूह का नेतृत्व फरदीन हुसैन ने किया।  


ललित कला प्रतियोगिता में सुजीत यादव एवं विक्रम कुमार ने अपनी कला का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। साहित्यिक स्पर्धा में आस्था गुप्ता ने नेचुरोपैथी एवं यौगिक विज्ञान श्रेणी में विजयी स्थान सुनिश्चित किया। रंगमंच विभाग के मेहराज़ ख़ाँफरदीन हुसैन एवं अभिषेक कुमार मिश्रा का सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के दल प्रमुख ललित कला विभाग के सह-आचार्य कृष्ण केकुंडारा एवं रंगमंच कला विभाग की सह-आचार्य निशी चौहान रहे।  इन विधाओं में सफलता पाकर सुभारती विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का मुकाबला अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चेन्नई (मार्च 2026) में होगाजहां देश भर के विजयी प्रतिभागी सहभागी होंगे।  इस महोत्सव में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों की सफलता पर कुलपति प्रो. (डॉ.) पी. के. शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। 


सुभारती विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी अधिकारी प्रो. डॉ. शल्या राज तथा ललित कला संकाय प्रमुख प्रो. डॉ. पिन्टू मिश्रा ने भी विजयी टीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अधिकारी एवं रंग-मंच कला विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर ने सभी विजयी छात्रों की रिपोर्ट कुलपति महोदय को सौंपकर टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

No comments:

Post a Comment