Friday, January 2, 2026

प्रदर्शनी में दिखाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेई का जीवन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अटल स्मृति जयंती-2025 के अंतर्गत अटल प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को खूनी पुल स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। 

कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निज़ामी के नेतृत्व में हुआ। जिसमें स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के शुरुआती दौर, जहां से उन्होंने राजनीतिक शुरुआत की एवं उनकी उपलब्धियां और प्रधानमंत्री बनने के बाद का कार्यकाल प्रदर्शनी में दिखाया गया। ग्राम उद्योग प्रदर्शनी सभी कार्यकर्ताओं ने देखी। यहां श्रम राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर रोशनी डाली। 

इस दौरान रविंद्र शर्मा, कुलदीप गुप्ता, बालकिशन राय, शाह फैसल सैफी, राशिद मेवाती, इमरान भारती, पप्पू सैफी, इरशाद अंसारी, आसिफ अंसारी, जेद मेवाती, इरशाद अंसारी, सिराजुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment