Friday, January 2, 2026

मौलाना अरशद मदनी ने पढ़ाया शहर काजी का निकाह


सलीम सिद्दीकी 
नित्य संदेश, मेरठ। युवा शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्ध आलिम ए दीन मौलाना अरशद मदनी ने देवबंद की प्रसिद्ध रशीदिया मस्जिद में शहर काजी का निकाह पढ़ाया।

बता दें कि शहर काजी जैनुस सालिकीन का निकाह देवबंद के प्रसिद्ध मदनी खानदान के मौलाना मुहम्मद मदनी की बेटी से हुआ है। शहर काजी की बारात में कुछ स्थानीय चुनिंदा उलेमा ही शरीक हुए। जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने बताया कि शहर काजी की रिसेप्शन पार्टी रविवार को हापुड़ रोड स्थित जेके फार्म हाउस में आयोजित की जाएगी। इस रिसेप्शन पार्टी में कई वीआईपी लोगों के शामिल होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment