Monday, December 8, 2025

पुलिस कर रही थी चेकिंग, घिरने पर अपराधी ने कर दी फायरिंग

 


-जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस एवं स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके पास से तमंचा मय जिंदाखोखा कारतूस एवं बाइक बरामद की गई।


उप निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि समर गार्डन पुलिस चौकी इंचार्ज चार खम्बा पर संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे, कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार मदीना कॉलोनी फेस-2 की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, जिस पर वह नहीं रुका तथा तेजी के साथ मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान फखरुद्दीन उर्फ फकरु पुत्र यूनुस निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना इंचौली के रूप में हुई।


अपराधी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बिना नंबर बरामद हुई। फखरूद्दीन को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध संगीन धाराओं के विभिन्न थानों पर 16 अभियोग पंजीकृत हैं।

No comments:

Post a Comment