Saturday, December 6, 2025

मेडिकल कॉलेज में किया गया रीजनल एनेस्थीसिया सम्मेलन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को रीजनल एनेस्थीसिया पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता एवं उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। 


सम्मेलन में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद के वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में लगभग 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनेस्थीसिया से संबंधित नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। ज्ञानवर्धक सम्मेलन में विभिन्न कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम की सलाहकार समिति में डॉ. विपिन कुमार धामा, डॉ. सुभाष दहिया और डॉ. योगेश माणिक शामिल रहे। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. श्वेता सिंह रही। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, सीनियर व जूनियर रेसिडेंट आदि उपस्थित रहें। 

No comments:

Post a Comment