Saturday, November 22, 2025

जिला प्रभारी बोले-SIR को गंभीरता से ले बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। शनिवार को सेक्टर मोड खुर्द में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एस आई आर को लेकर बूथ अध्यक्ष लकी देशवाल के आवास पर बैठक आयोजित हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ जिले के प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्याय मानसिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में सभी को एसआईआर के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यातिथि मेरठ जिले के प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह ने बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 को मतदाता सूची से मृतकों, गांव से बाहर रहकर शहर में भू मतदान करने वाले मतदाताओं,नए मतदाताओं की वोट बनवाने आदि के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण कराने की जानकारी दी। मुख्यातिथि मानसिंह ने कहा कि भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता ही है।सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण लिए सभी मेहनत से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि नव विकसित कॉलोनी में मतदाताओं की वोट बनवाने के साथ बूथ भी बनवाएं जाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको टिकट घोषित करेगी प्रत्येक कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाएगा और कमल के फूल को जीताकर विधानसभा भेजा जाएगा। पदाधिकारियों को बूथ प्रवास की जिम्मेदारी भी मिली। 

बैठक में मंडल मवाना पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह लकी चौधरी, मयंक गुप्ता, वासु खगवाल, सुशील बीडीसी, श्री राम, रविदास शर्मा,अर्जुन देशवाल पत्रकार, पंकज देशवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment