Saturday, November 22, 2025

सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम चयनित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वाराणसी में 26 नवंबर से आयोजित हो रही प्रदेशीय सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद और बुलन्दशहर की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।


मेरठ दवा व्यापार संघ के महामंत्री एवं मेरठ हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चयनकर्ता प्रदीप चिन्योटी और प्रफुल त्यागी के द्वारा मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम में अग्रलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया। काजल प्रजापति, करिश्मा, डिम्पल, शाहीन, कुसुम, अक्षरा, साक्षी रानी, आराध्या शर्मा, रीतिका, दीपांशी, पायल लोधी, नीशू, राधा, वंशिका, इशिका एवं नंदिनी का चयन किया। चयनित टीम को मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, विनीत त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा एवं प्रभा ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment