Sunday, November 16, 2025

"कबीर के बाद" डॉ. ईश्वर चंद गंभीर का जीवनवृत का हुआ विमोचन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्यारेलाल शर्मा स्मारक के छोटे सभागार में "कबीर के बाद पुस्तक" का विमोचन संपन्न हुआ। इस पुस्तक "कबीर के बाद" में डॉक्टर गंभीर का जीवन वृत का खुलासा वरिष्ठ साहित्यकार सुनील शर्मा उमंग द्वारा किया गया तथा इस कृति को आराध्या प्रकाशन ने प्रकाशित किया।


आयोजन में डॉ. सुनील गुप्ता (केएमसी के संस्थापक), रजनी शर्मा (अध्यक्ष वी-7 एंटरटेनमेंट कंपनी मुंबई), प्रभात राय (पूर्व आईएएस), वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा, विवेक कुमार (सुभारती विश्वविद्यालय जनरल रजिस्टार), डिप्टी एसपी गिरीश चंद्र शर्मा, डॉ. राम शर्मा (प्रधानाचार्य) द्वारा विमोचन किया गया, इस पुस्तक को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में कवि सतपाल सत्यम, मनोज कुमार मनोज, पुस्तक लेखक सुनील शर्मा उमंग, रामगोपाल भारतीय, नीलम मिश्रा, राजीव शर्मा राजा, डॉ. विजय पंडित, सुदेश यादव, कैप्टन चंद्रपाल यादव, दिनेश दिशा तलवार, प्रशांत कौशिक, जीतू नागपाल, राम कुमारी, अरुण शुक्ला, ऊषा, विजय सुमन, संगीत शर्मा, वाजिद मेरठी, डॉ. दिलशाद सैफी, वारसी, इंडिया राजेश मैडोना, अंकुर कौशिक आदि शहर के बड़े पत्रकार साहित्यकार शामिल रहे। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सुमनेश सुमन द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment