Sunday, November 16, 2025

जलभराव से परेशान रोहटा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 


-मार्ग की हालत 4 साल से खराब, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। रोहटा में कुटी संपर्क मार्ग की हालत पिछले 4 साल से बेहद खराब है, ग्रामवासियों ने कई बार सीसी रोड/टायल्स निर्माण को लेकर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई।


जलभराव से आने जाने वाले कृषक भी बहुत परेशान रहते हैं, रविवार को ग्राम वासियों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के प्रति नाराजगी देखने को मिली, सूचना मिलते ही समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ग्रामवासियों के बीच पहुंचे और वार्ता कर समस्या को निदान कराने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को फोन किया और जल्द से जल्द मार्ग निर्माण के लिए मांग की।


डीएम और एसडीएम से मिलेंगे ग्रामीण

दुष्यंत रोहटा का कहना है कि अधिकारियों द्वारा दो या तीन दिन में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। अगर सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी और एसडीएम से ग्राम वासियों के साथ मुलाकात की जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर इंद्रपाल चौधरी, पप्पू चौधरी, उदयवीर चौधरी, मंगल सैनी, विनोद शर्मा, विपिन गिरी, मनोज सैनी, जगपाल सैनी, रामकुमार पाल, महेश पाल, मूलचंद पाल, समरपाल चौधरी, हरफूल पाल, नरेश पाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment