Saturday, November 15, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक रोगियों की जांच

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुल्तान नगर स्थित शहीद भगत सिंह सुभारती नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का संचालन डॉ. पवन पाराशर और डॉ. वर्षा चौधरी के दिशा-निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. उषा मिन्हास, डॉ. बबीता, डॉ. शालू, डॉ. सरयू, डॉ. नंदिनी और डॉ. कृतिका ने 200 से अधिक रोगियों की जांच की। शिविर में अधिकांश मरीज चर्म रोग, नेत्र रोग, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। मेडिकल प्रशिक्षु ऋत्विक वर्मा और नम्रता सिंह तथा बीएनवाईएस के इंटर्न्स भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की सफलता में विरेन्द्र, प्रदीप कुमार, कम्पाउडर अंजू और कुसुम का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment