Saturday, November 22, 2025

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से जीता मैच

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से जीत प्राप्त की। जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में मुकाबले होंगे।

No comments:

Post a Comment