Tuesday, October 14, 2025

निर्धन कन्याओं के विवाह कराने के लिए की चर्चा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में न्यू मोहनपुरी और सूरजकुंड रोड देवी नगर में वरिष्ठ महिलाओं और संस्था के पदाधिकारी की अलग अलग जगह मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नवंबर माह में निर्धन कन्या के विवाह की तैयारी के लिए चर्चा की गई।


प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सर्दी की शुरुआत में ही गर्म कपड़ों, जूतों और आवश्यक चीजों के एकत्रीकरण की भी योजना बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर माह में 25 अक्टूबर से श्री चिन्मयानंद बापू के श्री मुख से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा संयोजिका होने के नाते सभी महिलाओं को 24 अक्टूबर को होने वाली कलश यात्रा और कथा की जानकारी दी गई। बैठक में संचालिका भारती गुप्ता, मंजू शर्मा, डॉ. शैली गुप्ता, सरोज मांगलिक, नेहा गोयल, कृष्णा गुप्ता, कृष्ण रानी स्वामी, नीरज भारद्वाज, रानी शर्मा, कुसुम लता, हेमलता, मंजू गुप्ता आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment