Friday, October 10, 2025

खाद्य विभाग की टीम ने सरधना में की छापामार कार्रवाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। खाद्य विभाग की टीम ने नगर में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। दीपावली पर्व के चलते कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर सिंह चौधरी और निशिकांत सिंह की टीम ने नगर में कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

टीम ने सरधना में गिरीश कुमार के प्रतिष्ठान से काली सरसों के तेल का नमूना लिया, जबकि तहसील रोड सरधना पर मोहम्मद नदीम के यहां से रबड़ी का नमूना लिया। जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए लगभग 90 किलोग्राम सरसों के तेल को जनहित में सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में मिठाइयों, तेल, घी, मसालों और दूध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई अभी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment