Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 15, 2025

"सामाजिक समरसता में गुरु रविदास का योगदान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता में गुरु रविदास का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन काशीराम शोधपीठ सभागार चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय में हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने की व संचालन विश्व महापीठ के पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ मनोज जाटव ने किया। 

गोष्ठी में मुख्य अतिथि विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम पूर्व सांसद, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा ने कहा कि गुरु रविदास ने भक्ति काल में सामाजिक समरसता के क्षेत्र में बड़ा काम किया। राजघराने से संबंधित मीराबाई उनके शिष्य बनी। उन्हें शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किया गया था। मन चंगा तो कटोती मे गंगा को चरितार्थ किया। वर्तमान सरकार गुरु रविदास के आदर्शों पर चल रही है । मध्य प्रदेश के सागर जिले में 100 करोड़ से अधिक लागत से रविदास मंदिर वह शोध केंद्र बन रहा है। वाराणसी मे रविदास की जन्म भूमि पर विशाल एवं भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। विश्व महापीठ आज पूरे भारत के सभी प्रदेशों व जनपदों में रविदास की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार कर रही है।
डॉ‌ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा की रविदास महान संत होने के साथ-साथ बड़े समाज सुधारक थे। भारत की संत परंपरा में संत रविदास का अग्रणी स्थान है। उन्होंने सामाजिक एकता, सामाजिक समानता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आडंबर व पाखंडवाद के घोर विरोधी थे। 

विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार गुरु जी के सपनों को साकार कर रही है। गोष्ठी से पूर्व अतिथियों ने रविदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने सभी अतिथियों को राम दरबार की मूर्ति, सम्मान प्रतीक भेंटकर व‌ अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत एवं सम्मान किया।

गोष्ठी में मा. काशीराम शोधपीठ के निदेशक प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार, सेवानिवृत्त डी.एस.पी. देवकरण केन, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर करण सिंह, गरीब दास, जिला अध्यक्ष मदन गौतम शोभापुर, डॉ एस. एस. गौरव, हरेंद्र जाटव, प्रधानाचार्य पीतम सिंह, डॉ रवि प्रकाश, जतिन लिसाड़ी, विनय विरालिया, राजेंद्र प्रेमी, विनोद जाहिदपुर, सत्यपाल सिंह पार्षद, विमला जाटव, रीता पेपला आदि ने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here