Monday, October 6, 2025

मिशन शक्ति साइबर क्राइम स्लोगन प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर क्राइम स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण और निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्राचार्या ने छात्राओं को तकनीकी निर्भरता और उसे सतर्कता पूर्वक उपयोग करने की जानकारियां प्रदान की। छात्राओं को ओटीपी न शेयर करने तथा यूपीआई पेमेंट के संबंध में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई। प्राचार्या ने साइबर क्राइम के संबंध में छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि यह अपराध तकनीकी एडवांसमेंट के साथ और अधिक बढ़ गया है, किस प्रकार हैकर बिना आपकी जानकारी के आपका सारा डाटा हैक कर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। छात्राओं ने इस संबंध में साइबर क्राइम पर अनेक स्लोगन लिखे। 

स्नातकोत्तर स्तर की सोनल उपाध्याय, काजल, शिवानी, तनु, प्रिया, आकांक्षा, काजल, तनु तथा स्नातक स्तर की आशा, रेनू, तानिया, अंजलि, इकरा, अंशी, दीपांजलि, चंचल, सलोनी, माही, पलक, शर्मा ने सहर्ष प्रतिभागिता करी। मिशन शक्ति द्वारा आयोजित साइबर क्राइम स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की डॉ. शुभा मालवीय, उमा जोशी तथा नजमा का सफ़ल योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment