Friday, October 31, 2025

सरदार पटेल को रालोद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को रालोद ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपनी सदस्यता किताब जमा कर अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि “राष्ट्रीय लोकदल का यह अभियान विचारधारा, सेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह संगठन अब हर वर्ग की आवाज़ बन चुका है। किसान, मजदूर, महिला और युवा सभी के हक की लड़ाई में रालोद सबसे आगे है।” इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजुरी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, क्षेत्रीय सचिव नरेश चौधरी, जिला महासचिव सुधीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ऋचा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बीना सिंह, नीलम तोमर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment