Tuesday, October 14, 2025

जनपद स्तर गणित ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छोटा मवाना में जनपद स्तर गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाई, बल्कि उनके अंदर तार्किक चिंतन और समस्या-समाधान क्षमता को भी मजबूत किया।


प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। 122 छात्रोंने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार ऋतुराज, ब्लॉक दौराला को मिला। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में करुणा (नवजीवन इंटर कॉलेज मवाना), अनीता (आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना), अर्जुन त्यागी (राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर) एवं अरविंद गौरव (जवाहर इंटर कॉलेज मवाना) ने भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को गणित किट एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी रेनू भड़ाना ने इसकी जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment