Sunday, October 26, 2025

लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर्किट हाउस में स्वास्थ्य से संबंधित और अपनी जीवन शैली के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। यहां एक फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। आयोजन शिप्रा बंसल, रूपम बंसल तथा नोएडा से आए विनोद और मनोज, रिशु जिंदल द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। इस हेल्थ एक्टिविटी में अपने खान पान में सुधार करने और कुछ अपनी जीवन शैली में बदलाव कर स्वयं को स्वस्थ रखने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में पुनीत बंसल, मुक्ता जैन, रिशु जिंदल, विनोद कुमार, मनोज कुमार, हर्षित मित्तल, अश्वनी चौहान, अरुण बंसल आदि उपस्थित रहे। लगभग 50 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment